होलिका दहन पर डांस करते समय हार्ट अटैक आने से राजस्थान में सरपंच की हुई मौत
राजसमंद (राजस्थान) में होलिका दहन के दौरान गुरुवार रात आदिवासी गेर नृत्य करते समय कथित तौर पर हार्ट अटैक आने से विकास दवे नामक सरपंच की मौत हो गई। परिवार के एक करीबी ने बताया कि लगातार 10 साल से सरपंच रहे दवे नृत्य में शामिल होने से पहले बिल्कुल ठीक थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।