हेलीकॉप्टर बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा था: अमेरिका में विमान-हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर ट्रंप

वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) में हेलीकॉप्टर और विमान के बीच हुई टक्कर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा था।” ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “हेलीकॉप्टर बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा था, बहुत अधिक। यह 200-फीट की सीमा से काफी ऊपर था।”