रामनगरी अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के भ्रमण के लिए बुधवार से हेलीकॉप्टर की सुविधा शुरू हो गई। इसके ज़रिए पर्यटकों को अयोध्या के धार्मिक स्थलों का 10 मिनट में हेलीकॉप्टर से दीदार कराया जाएगा। हेलीकॉप्टर सेवा के लिए 60 घंटे पहले बुकिंग करनी होगी और एक बार में 5 यात्रियों को भ्रमण कराया जाएगा। वहीं, इस यात्रा का किराया ₹4130/व्यक्ति है।