inshorts

हेलीकॉप्टर से टकराने के बाद अमेरिका में नदी में गिरा प्लेन, 64 लोग थे सवार

एक अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नैशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास पहुंचते ही हवा में हेलीकॉप्टर से टकरा गया और पास की नदी में जा गिरा जिसका वीडियो सामने आया है। कई एजेंसियां नदी में खोज और बचाव अभियान में जुटी हैं। 'सीएनबीसी' के अनुसार, विमान में 64 लोग सवार थे और हताहतों की संख्या अज्ञात है।