हालात देखते हुए हमें यह मैच नहीं खेलना चाहिए: एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अज़हरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, "देश के मौजूदा हालात को देखते हुए हमें यह मैच नहीं खेलना चाहिए। हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं उनसे सब वाकिफ हैं...अगर हमें खेलना है तो हर खेल खेलना चाहिए, चुन-चुनकर नहीं।"