आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत जीवनसाथी/बच्चों/माता-पिता के हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स छूट मिल सकती है। 60 से कम उम्र के लोग जीवनसाथी/बच्चों के हेल्थ इंश्योरेंस पर ₹25,000 तक जबकि माता-पिता के प्रीमियम पर अतिरिक्त ₹50,000 तक की छूट ले सकते हैं। अगर करदाता और माता-पिता दोनों सीनियर सिटीज़न हैं तो यह सीमा ₹1-लाख तक हो सकती है।