हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा- घर की ये 7 चीज़ें आपको बना रही हैं धीरे-धीरे बीमार
हेल्थ एक्सपर्ट लीमा महाजन ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है कि घर में मौजूद कौनसी 7 चीज़ें लोगों को धीरे-धीरे बीमार बना रही हैं। उन्होंने बाथरूम की दीवारों के मोल्ड, फ्रिज में बिना धोए रखी गईं सब्ज़ियों, किचन के गीले तौलिए, गंदे कारपेट, प्लास्टिक फूड कंटेनर, पुराने किचन स्पंज, पुराने तकियों और लूफा का ज़िक्र किया।