लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी ने एआई के चलते हेल्थ सेक्टर को पहुंचने वाले संभावित नुकसान की ओर इशारा किया है। स्टडी के मुताबिक, डॉक्टर लगातार AI टूल्स पर निर्भर रहकर अपनी क्लिनिकल जजमेंट और डायग्नोसिस की क्षमता खो सकते हैं। बकौल एक्सपर्ट्स, यह ट्रेंड जारी रहा तो डॉक्टर्स कम मोटिवेटेड, कम फोकस्ड और कम ज़िम्मेदार हो सकते हैं।