केंद्रीय बजट में 36 जीवन रक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से पूरी छूट दी गई जबकि 6 दवाओं को 5% शुल्क वाली श्रेणी में रखा गया है। बजट में देश के हर ज़िला अस्पताल में डे-केयर कैंसर सेंटर खोलने व मेडिकल कॉलेजों में 10,000 सीटें बढ़ाने का एलान हुआ है। गिग कर्मचारियों को पीएम-जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाएगा।