मिडल ईस्ट में तनाव के बीच 11 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीज़ल महंगे हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12/लीटर और डीज़ल ₹95.20/लीटर पहुंच गया। वहीं, मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 व डीज़ल ₹97.83, कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 व डीज़ल ₹99.82, चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 व डीज़ल ₹99.55 और बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110.93 व डीज़ल ₹98.80 प्रति लीटर बिक रहा है।