बिजनौर (यूपी) में हेलमेट पहनकर कार चलाते लोकेंद्र सिंह नामक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोकेंद्र के मुताबिक, हेलमेट न पहनने को लेकर उनकी कार का ₹1,000 का चालान कटा है और शिकायत करने पर ट्रैफिक पुलिस ने उनसे अभद्रता की। पुलिस के अनुसार, चालान गलती से कटा था जिसे रद्द कर दिया गया है।