हैवानियत की हद! बिहार में सड़क किनारे मिला युवती का शव; तलवों में ठुकी हुई मिली 10-12 कील

नालंदा (बिहार) में बुधवार को सड़क किनारे एक युवती का शव मिला। युवती की उम्र 26-वर्ष बताई जा रही है व कथित तौर पर उसके पूरे शरीर पर राख व हाथ में ड्रिप लगी हुई मिली है। इसके अलावा, उसके पैरों के तलवों पर 10-12 कीलें ठुकी हुई मिली हैं। महिला की हत्या को तंत्र-मंत्र से जोड़ा जा रहा है।