हावड़ा के संतरागाछी व शालीमार स्टेशन के बीच आपस में टकराई 2 ट्रेन, बेपटरी हुई 3 बोगी

हावड़ा के संतरागाछी व शालीमार स्टेशन के बीच रविवार को दो ट्रेनें आपस में टकरागई जिसके चलते कुल 3 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे के चलते शालीमार-संतरागाछी रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई और हादसे के चलते दो ट्रेनों का समय भी बदला गया है। फिलहाल, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।