हिस्ट्रीशीटर ने रिहा होते ही यूपी में निकाला 30 गाड़ियों का काफिला, 50 मिनट बाद पुलिस ने दबोचा

आज़मगढ़ (यूपी) में जेल से रिहा होने के बाद 30 गाड़ियों का काफिला निकालने वाले हिस्ट्रीशीटर अमरजीत यादव को पुलिस ने 50 मिनट के अंदर ही फिर गिरफ्तार कर लिया। अमरजीत 2012 में पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के ज्योतिषाचार्य रहे डॉक्टर रमेश तिवारी हत्याकांड का दोषी है। उसे हाईकोर्ट से ज़मानत मिली थी।