हॉस्टल में सो रही छात्राओं की रोज़ सुबह में कटी मिलती है चोटी, इंचार्ज बोलीं- शरारत हुई है
पलनाडु (आंध्र प्रदेश) में बीआर अंबेडकर गुरुकुल हॉस्टल में बीते 10-12 दिनों से छात्राओं की चोटियां काटी जा रही हैं। सुबह उठने पर रोज़ किसी छात्रा की चोटी कटी मिलती है। अबतक 10-13 छात्राएं इसका शिकार हो चुकी हैं। वहीं, स्कूल की इंचार्ज ने कहा, "घटना में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ नहीं है...साथी छात्राओं ने शरारत में ऐसा किया।"