हुस्न के जाल में फंसा दिल्ली का 74 वर्षीय बुज़ुर्ग, हनी ट्रैप का शिकार होकर गंवाए ₹18 लाख
दिल्ली के एक 74-वर्षीय बिज़नेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाकर मुंबई की मीरा नामक महिला ने ₹18 लाख की ठगी की है। बकौल रिपोर्ट्स, एक महिला ने उसकी मीरा से मुलाकात कराई और गोवा ट्रिप पर बुज़ुर्ग ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मीरा ने ₹4 करोड़ मांगे और रुपए न देने पर रेप का केस दर्ज करवाकर रुपए ठगे।