हज के लिए दुनिया भर से 15 लाख से ज़्यादा मुस्लिम सऊदी अरब पहुंचे
सऊदी अरब में हज मंत्रालय के प्रवक्ता गस्सान अल नौइमी ने बताया है कि इस साल हज करने के लिए दुनियाभर से 15 लाख से ज़्यादा मुस्लिम सऊदी अरब पहुंचे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि सऊदी अरब के कितने लोग इस वर्ष हज कर रहे हैं। पिछले वर्ष दुनियाभर के 16 लाख से ज़्यादा मुस्लिमों ने हज किया था।