inshorts

हज पर जाएंगे इंग्लिश स्पिनर रशीद, भारत के खिलाफ वनडे व टी20 सीरीज़ में नहीं होंगे शामिल

इंग्लिश स्पिनर आदिल रशीद हज यात्रा पर मक्का जाएंगे जिसके चलते वह भारत के खिलाफ 7 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। रशीद ने कहा, "हज जाने के लिए सही समय तलाश रहा था...अब...अपनी पत्नी के साथ....कुछ हफ्ते वहां रहूंगा।" 34-वर्षीय रशीद ने 115 वनडे मैच में 162 विकेट लिए हैं।