हज़ारों ट्विटर यूज़र्स ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करने में दिक्कतें रिपोर्ट कीं और आउटेज का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत में सुबह 8 बजे सर्वाधिक शिकायतें रिपोर्ट हुईं। इससे पहले, भारत में कुछ यूज़र्स के लिए जीमेल ठप पड़ गया था और एक-हफ्ते पहले फेसबुक 6-घंटे ठप रहा था।