हटाए गए वाराणसी के जेल अधीक्षक उमेश सिंह, महिला डिप्टी जेलर को प्रताड़ित करने का है आरोप
वाराणसी (यूपी) ज़िला जेल के अधीक्षक उमेश सिंह को वाराणसी से हटाकर सोनभद्र ज़िला जेल का अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, सोनभद्र ज़िला जेल के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को वाराणसी जेल का अधीक्षक बनाया गया है। उमेश सिंह पर वाराणसी ज़िला जेल की डिप्टी जेलर मीना कनौजिया ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।