हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खोलने की तैयारी में कर्मचारी संघ ने फंसाया पेंच
3-दिवसीय हड़ताल से पहले सरकार के रविवार को बैंक खुला रखने के आदेश की ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन (AIBOA) ने आलोचना की है। असोसिएशन ने सदस्यों से कहा कि वे रविवार को काम पर बिल्कुल न जाएं। संगठन के मुताबिक, 27 सितंबर कानूनी तौर पर साप्ताहिक अवकाश है जिसे अचानक रद्द नहीं किया जा सकता।