हत्या के 18 साल बाद गोवा में माता-पिता को मिली बेटी की खोपड़ी

13 वर्षीय सोफिया की हत्या के 18 साल बाद उसके माता-पिता को उसके अवशेष (खोपड़ी और हड्डियों के टुकड़े) दफनाने के लिए मिले हैं। कर्नाटक की मूल निवासी सोफिया गोवा में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और उसके मालिक ने उसकी हत्या कर शरीर के टुकड़े फेंक दिए थे। 2008 में उसके अवशेष मिले थे।