हत्या के आरोपी का एमपी में फूलों से हुआ स्वागत, बोनट पर बैठकर सिगरेट पीते हुए शहर में निकाली रैली
सतना (एमपी) में नाबालिग की हत्या के आरोप में 14-महीनों से जेल में बंद मान सिंह उर्फ 'बेटू' के ज़मानत पर बाहर आने पर उसके समर्थकों ने विशाल रैली निकाली है। सामने आए वीडियो में फूल-मालाओं से लदा 'बेटू' बोलेरो के बोनट पर बैठा और हाथ में सिगरेट जलाकर शक्ति-प्रदर्शन करता दिखा जबकि पीछे दर्जनों बाइक सवार नारेबाज़ी करते दिखे।