हत्या के दोषी 2 कैदियों को जेल में हुआ प्यार, राजस्थान HC ने शादी करने के लिए दी परोल
डेटिंग ऐप के ज़रिए मिले एक युवक की हत्या की दोषी प्रिया सेठ और 5 लोगों की हत्या के दोषी हनुमान प्रसाद को राजस्थान हाईकोर्ट ने शादी के लिए 15 दिनों की इमरजेंसी परोल दी है। प्रिया और हनुमान 6 महीने पहले जेल में मिले थे और उनमें प्यार हो गया। हनुमान के पैतृक घर पर शादी हो रही है।