हत्यारों से भी ज़्यादा खतरनाक हैं सरकार में बैठे भ्रष्ट लोग: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार पर कहा है कि सरकार और राजनीतिक दलों में उच्च स्तर पर बैठे भ्रष्ट लोग समाज के लिए सुपारी किलर्स से भी ज़्यादा खतरनाक हैं। कोर्ट ने पंजाब में एक ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के ऑडिट के बदले घूस मांगने के आरोपी ऑडिट अधिकारी की अग्रिम ज़मानत की याचिका ठुकराते हुए यह टिप्पणी की।