'न्यूज़18' की रिपोर्ट के अनुसार, बर्धमान जेल (पश्चिम बंगाल) में बंद हत्या के दोषी अब्दुल हाशिम और सहनारा खातून को एक-दूसरे से शादी करने के लिए 5 दिनों की परोल मिली है। हाशिम के मुताबिक, जेल में उनकी मुलाकात हुई और बातचीत के बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ा। बकौल हाशिम, वे अपने जीवन के अंधेरे से बाहर निकलना चाहते हैं।