हत्या के आरोप में बिहार की जेल में बंद छात्र ने पास की आईआईटी जैम परीक्षा, मिली 54वीं रैंक

नवादा (बिहार) की जेल में बंद सूरज कुमार नामक विचाराधीन कैदी ने आईआईटी जॉइंट ऐडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) परीक्षा पास की है। इस वर्ष आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में सूरज ने राष्ट्रीय स्तर पर 54वीं रैंक हासिल की। हत्या के मामले में आरोपी सूरज अप्रैल-2021 से जेल में है और उसने वहीं से पढ़ाई जारी रखी।