inshorts

हत्या के केस में पिता को हिरासत में लिए जाने पर युवक ने यूपी में की आत्महत्या

मेरठ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को एक 24-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन का आरोप है कि पुलिस द्वारा अपने पिता को एक पार्षद की हत्या के मामले में हिरासत में लिए जाने के चलते युवक मानसिक तनाव में था। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।