हत्या के जुर्म में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को हुई उम्रकैद, ₹31 लाख का जुर्माना

डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को 2002 में उनके पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में 4 अन्य के साथ आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है। बकौल एएनआई, राम रहीम पर ₹31-लाख और अन्य दोषियों पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। पंचकूला (हरियाणा) में सीबीआई की विशेष अदालत ने यह सज़ा सुनाई है।