हत्या के दोषी को उम्रकैद से कम की सज़ा नहीं दी जा सकती: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आईपीसी की धारा-302 के तहत हत्या के अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने पर आजीवन कारावास से कम कोई सज़ा नहीं हो सकती। दरअसल, मध्य प्रदेश में हत्या के मामले में हाईकोर्ट द्वारा सज़ा कम किए जाने पर मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा था। शीर्ष अदालत ने उम्रकैद की सज़ा बहाल कर यह टिप्पणी की।