हत्या से पहले 9-वर्षीय बच्ची से रेप का कोई सबूत नहीं: कोर्ट से दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा है कि यह पुष्टि करने के लिए अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी या चिकित्सीय सबूत इकट्ठा नहीं किया जा सका है कि नांगल में कथित तौर पर हत्या से पहले 9-वर्षीय बच्ची से रेप किया गया था या नहीं। वहीं, गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।