हत्या से बदतर अपराध है रेप, यह आत्मा की हत्या कर देता है: मुंबई का कोर्ट

मुंबई के एक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने 2012 में मानसिक रूप से अक्षम 15-वर्षीय किशोरी के गैंगरेप की कोशिश और यौन उत्पीड़न के मामले में 28-वर्षीय शख्स को 10 साल जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि रेप हत्या से बदतर अपराध है क्योंकि यह एक असहाय महिला की आत्मा की हत्या कर देता है।