inshorts

हथकड़ी में होगी वापसी: शेख हसीना के वापसी के एलान पर बांग्लादेश

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वापसी के एलान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वह कोई आम कमर्शियल यात्री नहीं हैं। उन्हें केवल हथकड़ी लगाकर या कड़ी निगरानी में ही वापस लाया जा सकता है।" पूर्व पीएम ने बांग्लादेश सरकार से हवाई यात्रा की व्यवस्था करने की अपील की है।