inshorts

हनुमान जी के बाद अब मां दुर्गा की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है कुत्ता, डॉक्टर ने की जांच

बिजनौर (यूपी) के एक गांव में 3 दिन तक हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते को लेकर नया दावा है कि वह अब मां दुर्गा की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है। कुत्ते की सेहत की जांच हुई है और इस दौरान उसने सामान्य व्यवहार किया। स्थानीय लोग इस घटना को 'दैवीय शक्ति' से जोड़ रहे हैं।