inshorts

हनुमान जी ही केजरीवाल का इलाज करेंगे: उनके 'हनुमान भक्त' होने के दावों पर प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के खुद के 'हनुमान भक्त' होने के दावों से जुड़े सवाल पर कहा है, "केजरीवाल को अपनी हार सामने दिखाई दे रही है और इस बार हनुमान जी उनका इलाज करेंगे।" गौरतलब है, दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होगा और 8 फरवरी को परिणाम आएंगे।