हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर (मध्य प्रदेश) निवासी राजा रघुवंशी व उनकी पत्नी सोनम का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वह शिलॉन्ग के एक होटल में दिख रहे हैं। वीडियो 21-22 मई का बताया जा रहा है। गौरतलब है, रघुवंशी का शव लापता होने के 11 दिन बाद मिला था। वहीं, उनकी पत्नी अब भी लापता है।