हनीमून पर पता चला पति है नामर्द: यूपी में ससुरालवालों पर मुकदमा दर्ज कराते हुए नवविवाहिता
नोएडा (यूपी) में एक नवविवाहिता ने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराते हुए कहा है कि उसे हनीमून पर पता चला कि उसका पति 'नामर्द' है। बकौल महिला, उसने पति का इलाज करवाया लेकिन ससुराल में ताने मिलने लगे और सास-ससुर ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ऐसे में तंग आकर महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है।