मुंबई एयरपोर्ट के पास पांच-सितारा होटल के बाहर हनीमून के दौरान हंगामा करने को लेकर एक नवविवाहित दंपति को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, महिला नाइट क्लब जाना चाहती थी लेकिन उसके पति ने मना कर दिया था इसलिए दोनों एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे और लड़ रहे थे। महिला पर पुलिसकर्मी से हाथापाई का भी आरोप है।