हफ्ते भर में कोहली से छिन गया नंबर 1 ODI बल्लेबाज़ का ताज, कीवी खिलाड़ी पहुंचा टॉप पर

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से हफ्ते भर के अंदर ही दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज़ का ताज छिन गया है। न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल 845 रेटिंग पॉइंट्स संग नए वर्ल्ड नंबर-1 वनडे बल्लेबाज़ बन गए हैं। कोहली 795 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए जबकि एक स्थान खिसककर रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Load More