हफ्ते में 4 घंटे की फिज़िकल ऐक्टिविटी से हो सकता है 30% तक कम लिवर फैटः रिसर्च

एशियन पेसिफिक असोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर की एक स्टडी में बताया गया है कि हफ्ते में सिर्फ 4 घंटे (रोज़ाना 34 मिनट) की फिज़िकल ऐक्टिविटीज़ से 30% तक लिवर फैट कम हो सकता है। इसमें साइकल चलाना और जॉगिंग सबसे ज़्यादा फायदेमंद है। गौरतलब है कि फैटी लिवर की समस्या बढ़ने से कई जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं।