हफ्ते में 5 दिन 8 घंटे से अधिक काम नहीं किया जाना चाहिए: EY कर्मचारी की मौत के बाद थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ईवाई की कर्मी एना पेरायिल की मौत के बाद कहा है, "मानवाधिकार कार्यस्थल तक ही सीमित नहीं है।" उन्होंने सुझाव दिया कि निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में सप्ताह में पांच दिन आठ घंटे से अधिक काम नहीं किया जाना चाहिए और वह काम के घंटे तय करने का मुद्दा संसद में भी उठाएंगे।