हफ्ते में 6 दिन 12-12 घंटे तक काम करने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा?
यथार्थ सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के डॉ. सरस प्रसाद के मुताबिक, हफ्ते में 6 दिन 12-12 घंटे काम करने से नींद कम ले पाएंगे जिससे सोचने समझने की क्षमता घटेगी, इम्युनिटी कमज़ोर होगी और बेहद थकावट महसूस होगी। वहीं, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉ. राकेश गुप्ता के अनुसार, ऐसे करने से डाइबिटीज़, डिप्रेशन और हृदय संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।