एक रेडिट यूज़र ने बताया है कि उसने ज़ेप्टो के डिलीवरी एजेंट के तौर पर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक काम करते हुए हफ्तेभर में ₹21,000 रुपए कमाए। शख्स के मुताबिक, उसने 387 ऑर्डर डिलीवर किए और पेट्रोल खर्च काटने के बाद उसने ₹18,906 बचाए। बकौल शख्स, उसकी कमाई मौसम, मांग और सीज़न के अनुसार बदलती है।