हफीज़ के सवाल उठाने पर वकार यूनिस ने वसीम अकरम संग संयुक्त करियर के आंकड़े किए शेयर

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज़ के 1990 के दशक के पाकिस्तानी क्रिकेटरों की विरासत पर सवाल उठाने पर पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने वसीम अकरम संग अपने संयुक्त करियर के आंकड़े शेयर कर लिखा, "90’s का लोंडा।" हफीज़ ने कहा, "मैं 1990-के दशक के खिलाड़ियों का प्रशंसक हूं लेकिन जब विरासत की बात आती है...तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए...कुछ नहीं छोड़ा।"