हफीज़ ने अश्विन का उड़ाया मज़ाक, कहा- वह अफरीदी के कारण प्लेइंग इलेवन से हैं बाहर
पूर्व पाकिस्तानी ऑल-राउंडर मोहम्मद हफीज़ ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रविचंद्रन अश्विन को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने को लेकर उनका मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने कहा, "इसका श्रेय शाहिद अफरीदी को जाता है। शाहिद ने 2014 के एशिया कप में अश्विन की गेंद पर 2 छक्के लगाकर मैच खत्म किया था। यह उसका ही प्रभाव है।"