हमें कोई जानकारी नहीं है: ICC के बांग्लादेश के मैचों के वेन्यू बदलने पर BCCI

IANS के अनुसार बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "बांग्लादेश के मैच चेन्नई या किसी अन्य जगह पर शिफ्ट किए जाएंगे...इस पर BCCI को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है और यह हमारे नियंत्रण में नहीं है।" उन्होंने कहा, "यह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और आईसीसी का मामला है क्योंकि ICC गवर्निंग बॉडी है।"