हमें बताया था काम करने जा रहा हूं: बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले शूटर की मां
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को कथित तौर पर गोली मारने वाले मुख्य आरोपी शूटर की मां ने रोते हुए कहा है, "हमसे तो यही बताया था कि वह काम करने जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "वह होली के बाद से घर नहीं आया...हमें जानकारी नहीं मिली है। कोई संपर्क भी नहीं है।"