हमें भारत में खेलने व ट्रेनिंग करने का मौका दें: ओमान के कप्तान ने की BCCI से अपील
एशिया कप में भारत से मिली हार के बाद ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने बीसीसीआई से उनकी टीम को भारत में आकर ट्रेनिंग लेने और खेलने का मौका देने की अपील की है। उन्होंने कहा, "अगर हमें भारत को अपना घर बनाने का मौका मिले तो हम वहां एनसीए में जा सकेंगे और अपने खेल को और सुधार सकेंगे।"