हमें मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा: पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी पर दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में कहा कि हमें मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि देश के मान-सम्मान को चोट पहुंचाने वाली ताकतें और भारतीय संस्कृति से नफरत करने वाली मानसिकता देश की दुश्मन हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे शत्रुओं को परास्त करने की अपील की।