हमें सड़क पर फेंक दिया गया, यह अपमानजनक था: नौकरी से निकाले गए इन्फोसिस के कर्मचारी

इन्फोसिस से नौकरी से निकाले गए प्रशिक्षु कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने उनसे जबरन रिलीज़ एग्रीमेंट्स पर साइन कराए। मैसूरु प्रशिक्षण केंद्र को अचानक छोड़ने के लिए कहे जाने के बारे में बात करते हुए एक बर्खास्त कर्मचारी ने 'द न्यूज़ मिनट' को बताया है, "यह अपमानजनक और दर्दनाक था... हमें सड़क पर फेंक दिया गया था।"